स्मरण चित्र परीक्षण
कुल प्रश्न: 12 + 12 = 24
कुल समय: 8 मिनट
सीबीटी-1 (CBT-1) और सीबीटी-2 (CBT-2) सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद, सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (Computer Based Aptitude Test - CBAT) ऑनलाइन आयोजित की जाती है। यह परीक्षा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (Research Design and Standards Organization - R.D.S.O.) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आयोजित की जाती है।
यह स्मृति परीक्षण है। यह परीक्षण दो भागों में विभाजित है। प्रत्येक भाग में अध्ययन पृष्ठ तथा परीक्षण पृष्ठ होगा।
अध्ययन पृष्ठ पर आकृतियों के कुछ समूह दिए जाएंगे जिन्हें आपको याद करना होगा।
परीक्षण पृष्ठ पर प्रत्येक प्रश्न के लिए A, B, C, D तथा E विकल्प दिए जाएंगे।
इनमें से एक विकल्प वही आकृतियाँ दर्शाएगा जो आपने अध्ययन पृष्ठ पर देखी थीं।
सही उत्तर चुनने के लिए संबंधित गोले पर माउस से क्लिक करें।
अब नीचे दिए गए नमूना पृष्ठों को ध्यानपूर्वक देखें।